• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने 8 लेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया , सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने 8 लेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया , सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने थांदला क्षेत्र में स्थित 8 लेन सड़क का टोल नाके से जिले की सीमा तक संयुक्त निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा , यातायात व्यवस्था तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 लेन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने सभी अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए तथा मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए। साथ ही भविष्य में पत्थर फेंकने जैसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं , अधिकारियों ने मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एरिया एवं ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए , जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं , ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके , निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले , एसडीओपी थांदला , तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top