संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,नगर मंडल मीडिया प्रभारी चिराग थेपड़िया ने बताया कि देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर के चलते संपूर्ण देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के नगर मंडल में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया,यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर (बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर नगर के एमजी रोड , नीमचौक , पोस्ट ऑफिस , झंडा चोक , होते हुए रामदेव पहुंची । यात्रा में जिलाअध्यक्ष संतोष मकु परवाल , पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह , जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह , विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, गोविंदा गुप्ता , नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी , कार्यकर्ता , व बड़ी संख्या में नगर की जनता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए , यात्रा में देश भक्ति के गाने व भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे जयकारों से यात्रा में अलग ही जोश दिखा , आभार नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने माना ।





