• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – आयोजक टंट्या मामा समिति चांदपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , हजारों समाजजनों की रही सहभागिता ।

आलीराजपुर – आयोजक टंट्या मामा समिति चांदपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , हजारों समाजजनों की रही सहभागिता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चांदपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए । पूरे आयोजन में समाज की एकता , संस्कृति और अधिकारों को लेकर उत्साह देखने को मिला , कार्यक्रम का मंच संचालन श्री इंदरसिंह बघेल ओर मनीष भिडे  ने प्रभावी एवं जोशीले अंदाज में किया । दोनों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए समाज की एकता, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए , जिसकी उपस्थित समाजजनों ने सराहना की ।

फोटो 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि :- अखिल भारतीय आदिवासी विकाश परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह कन्नौज जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कट्ठीवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष भदू पचाया , भील सेना संगठन के संस्थापक श्री शंकर बामनिया जी,डॉ दीपेंद्र जमरा,हीरा मंडलोई आदि उपस्थित रहे सभी वक्ताओं ने जल , जंगल , जमीन के संरक्षण एवं धर्मांतरण , शिक्षा , बेरोजगारी जैसे विषय पर बात करी ।

फोटो 3

कार्यक्रम को सफल बनाने में मालिक टंट्या मामा आयोजक समिति के सदस्य रोशन पचाया जी , कमलेश भिडे , सवेसिंह डुडवे , अमनसिंह भिडे , दीपक बारिया , विक्रम भिडे , वेस्ता बामनिया , मुकाम पटेल , नरेंद्र भिडे,दिलीप पटेल , गणेश पटेल , मनोज पटेल,भगत डुडवे , हरीश सरपंच , सरदार डुडवे, जग्गू डुडवे , गामजियां भिडे , पिंटू वास्कले , देवा चौगड़ समस्त आदिवासी समाज शामिल हुआ एवं कार्यक्रम का आभार कमलेश भिंडे ने माना सभी समिति के सदस्य को आयोजन सफल बनाने के लिए बधाई शुभकामनाएं दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – आदिवासी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत , विधायक सेना पटेल मौके पर पहुंचीं , जेब से मिली पर्ची , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम चांदपुर स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top