संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


अलीराजपुर – 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग म.प्र शासन श्री नागर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया । इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर में किया गया । कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत , कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम , अपर कलेक्टर श्री सोहान कनाास , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , श्रीमती सविता चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति अमठ बघेल जनप्रतिनिधि श्री मकु परवाल समेत जिले के अधिकारी – कर्मचारी , पत्रकार गण जिले के गणमान्य नागरिक एवं शहर के बालक बालिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित थे , कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण करके की गई । ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित गणमान्य जन , वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान किया । इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार के विजन को साझा किया तथा इस दिशा में किए जा रहे विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसके पश्चात मंत्री चौहान एवं कलेक्टर माथुर ने जिले की खुशहाली के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोडे । गुब्बारे उड्डयन के पश्चात पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया । हर्ष फायर के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई । एसएएफ विशेष सशस्त्र बल , जिला पुलिस बल , जिला महिला पुलिस बल ,जिला होमगार्ड बल,वन विभाग फॉरेस्ट बल,NCC सीनियर (राष्ट्रीय कैडेट कोर) , NCC जूनियर (शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि.) , गाइड दल (शा. कन्या माध्यमिक विद्यालय, बहारपुर) ,गाइड दल शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलीराजपुर,गाइड दल शा. कन्या माध्यमिक विद्यालय,स्काउट दल शा. माध्यमिक विद्यालय , प्रतापगंज , आलीराजपुर , स्काउट दल शा. बालक माध्यमिक विद्यालय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय आलीराजपुर , शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , बोरखड़ , नर्सिंग दल महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मंत्री श्री चौहान को सलामी दी गई ! इसके पश्चात मंत्री श्री चौहान ने परेड दलों के कप्तानों से हाथ मिलाकर परिचय भी लिया । मंत्री श्री चौहान के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेट स्वरूप देकर शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान किया ।

इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में अलीराजपुर के 08 स्कूलों के 314 से अधिक बच्चों द्वारा एक तारतम्य सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया । नवोदय विद्यालय के छात्राओं द्वारा महाभारत की थीम पर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया , पीएम श्री कन्या उ.मा.वि द्वारा लोक नृत्य , पटेल पब्लिक स्कूल द्वारा डिजिटल इंडिया एवं डॉन बॉस्को द्वारा अखंडता में एकता के संदेश पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी , इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वारा जिले की विकास पुस्तिका पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया । कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हतरी बाई खरत , पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । इसके साथ ही मार्च पास्ट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दल को पुरस्कृत किया गया । मार्च पास्ट में एसएफ पुलिस बल ने प्रथम , जिला पुलिस बल द्वितीय एवं महिला पुलिस बल तृतीय स्थान प्राप्त किया , वहीं शौर्य दल महिला बाल विकास प्रथम , द्वितीय पीएम श्री गाईड उमावि कन्या एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या मा.वि बाहरपुरा की गाइड रही । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान नवोदय विद्यालय , द्वितीय स्थान पर पटेल पब्लिक स्कूल एवं डॉन बॉस्को तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।





