संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने ग्राम मोरधी में पंचायत भवन , प्राथमिक विद्यालय , आंगनवाड़ी केंद्र , शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा आम के बगीचे का निरीक्षण किया । उन्होंने ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने पंचायत में मनरेगा , कपिलधारा , पौधारोपण एवं जल संवर्धन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने सक्रिय जॉब कार्ड , जल संवर्धन के कार्यों तथा वर्ष 2024-25 के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों का आवश्यक अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही पौधारोपण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए रोपित पौधों के संरक्षण एवं देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा ।

उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों , प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों तथा संबल योजना के परिवार सहायता एवं अनुग्रह सहायता से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए । पेंशन एवं पीडीएस से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया और खाद्यान्न वितरण , स्टॉक तथा हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली । उन्होंने पंचायत एवं संबंधित संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए , इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम मोरधी निवासी प्रकाश पिता इंदर सिंह भिड़े के आम के बगीचे का निरीक्षण कर उद्यानिकी गतिविधियों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यानिकी आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया ।





