• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – ” टंट्या मामा अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय बालक छात्रावास ” पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौहान , सेवा पखवाड़े के तहत वृक्षारोपण कर की साफ सफाई , मनाया शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस ।

आलीराजपुर – ” टंट्या मामा अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय बालक छात्रावास ” पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौहान , सेवा पखवाड़े के तहत वृक्षारोपण कर की साफ सफाई , मनाया शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान सेवा पखवाडे में इंदौर संभाग के सबसे बड़े छात्रावास टंट्या मामा अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय बालक छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत साफ सफाई करने के साथ क्रांतिकारी शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया , मंत्री चौहान से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे वीरों का योगदान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया , इन वीरों में गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का नाम अमर है , राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान की पुण्य स्मृति में हर वर्ष 18 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है , इस दौरान छात्रावास के अध्यक्ष सुरेश सिंह, विजय बघेल सहित कई छात्रों के साथ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे  , कार्यक्रम के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंत्री श्री चौहान ने छात्रों के साथ साफ सफाई करते हुए भविष्य में भी नियमित साफ सफाई रखने का आव्हान किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम प्रकल्प को भी आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया एवं सभी छात्रों से भी वृक्षारोपण करने का आव्हान किया , यह उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोबिंदा गुप्ता द्वारा दी गईं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top