संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निधि मिश्रा द्वारा जिले की तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है , एसडीएम द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नानपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्रााम नानपुर तथा ग्राम फाटा , आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था विपणन आलीराजपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गिराला को मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2015 की धारा 16(4) के तहत तत्काल खाद्यान्न वितरण से पृथक करते हुए इनके लाइसेंस निरस्त किए गए हैं । प्रशासन द्वारा उक्त दुकानों से जुड़े पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो , इसके लिए निकटस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ।
कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता , लापरवाही अथवा हितग्राहियों को परेशानी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जांच में तथ्य पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ।,










