संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम पंचेश्वर महादेव मंदिर में 91 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजित किया गया । कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की , पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा । कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया , इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह , सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास, जिला अध्यक्ष मकु परवल , रिंकेश तवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि , जिला प्रशासन के अधिकारी – कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे , इस दौरान आलीराजपुर भजन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया ।










