• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – वालपुर नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन , जयपाल सिंह खरत ने किया श्रमदान ।

आलीराजपुर – वालपुर नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन , जयपाल सिंह खरत ने किया श्रमदान ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज ग्राम पंचायत वालपुर नगर में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान का भव्य आयोजन किया गया , इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वालपुर सरपंच जयपालसिंह खरत जी ने स्वयं श्रमदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की और ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया , कार्यक्रम में सचिव सिखदार जी , मंडलोई सर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया , कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सरपंच जयपालसिंह खरत जी ने कहा कि — “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है , जब तक हमारा गाँव, नगर और समाज स्वच्छ नहीं होगा, तब तक विकास की राह अधूरी रहेगी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाएँ और ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार करें , उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है , यदि हम सब मिलकर इसे जनभागीदारी का स्वरूप देंगे तो यह अभियान जन-आंदोलन बनकर एक नए भारत के निर्माण में योगदान देगा , कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफाई अभियान में श्रमदान किया और यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top