• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर ने ली अधिकारीयों की बैठक , आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्‍लैकमेल करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के सख्त निर्देश जारी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर ने ली अधिकारीयों की बैठक , आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्‍लैकमेल करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के सख्त निर्देश जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समायावधि बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया ,  इस दौरान उन्होंने विभागवार पत्रों की समीक्षा करते हुए तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए ,  इस दौरान उन्होंने समस्‍त उपस्थित विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्‍लैकमेल करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को अवगत कराए ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके , साथ ही उन्होंने प्रभारी सहायक आयुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्‍या परिसर या अन्‍य बालिका छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कार्यवाही करें जिले के आवासीय छात्रावास जहां बच्चीयॉ या महिला रहती है वहाँ किसी अनाधिकृत व्‍यक्ति या बाहरी व्यक्ति  के प्रवेश  पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें ,  प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें या इसकी जानकारी मुख्यालय को करें ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके , उन्होंने समस्त छात्रावास अधीक्षक को यह आदेश जारी करने के निर्देश सहा.आयुक्‍त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिए , इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की होने वाली बैठक को गंभीरता से लेवे साथ ही उनके द्वारा चाही गई जानकारी तय समय सीमा में उपलब्‍ध कराये अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी , इस दौरान उन्होंने समस्त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद को निर्देशित करते हुए कहा कि आदि क्रम योगी अभियान शासन की सर्वे प्रथम प्राथमिकता में से एक है , इससे संबंधित समस्‍त कार्य योजना को पोर्टल पर दर्ज करें , किसी भी कारण से इस अभियान से कोई ग्राम या व्‍यक्ति वंचित न रहे इसलिए इस अभियान को गंभीरता से लेवे  और आगामी 2 दिवस के भीतर चाही गई जानकारी पोर्टल पर इंद्राज करें , इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस का आयोजन प्रस्तावित है , उक्त बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा , जनजातीय कार्य विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कानून व्यवस्था, नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं रोजगार, कृषि एवं सुशासन आदि से संबंधित बिंदुओं पर  जिले की जानकारी चाही गई है जिसे बिन्दुवार जानकारी एकत्रित कर तुरंत मुख्यालय को अवगत कराए , इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री वीरेन्द्र सिंह , श्री मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , सुश्री निधि मिश्रा सहित अन्‍य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top