• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण ।

आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम बंदीगृह का अवलोकन किया तथा उसकी व्यवस्थाओं की जांच की , इसके पश्चात् थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी रिकार्डिंग का निरीक्षण किया गया , तत्पश्चात् थाना परिसर के सभी कक्षों का भ्रमण किया गया , भ्रमण के दौरान रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर वहाँ रखे आर्म्स-अम्यूनिशन , बलवा डील सामग्री एवं अभिलेखों की संधारण व्यवस्था देखी तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए , इसके अतिरिक्त थाने में संधारित दरस्तावेज/फाइलें एवं रजिस्टर (जैसे व्हीसीएनबी एवं जरायम रजिस्टर) का भी अवलोकन किया गया , निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस प्रणाली की भी समीक्षा की तथा एमएलसी , पीएम रिपोर्ट एवं अभियोग पत्र की ऑनलाइन अद्यतन स्थिति का परीक्षण किया , इसके उपरांत थाना कोतवाली में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण से चर्चा की गई , पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को तकनीकी ज्ञान अर्जित करने , अनुशासनप्रिय रहने तथा सदैव उत्तम टर्नआउट में बने रहने हेतु प्रेरित किया , इस आकस्मिक निरीक्षण का मुख्‍य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उसे और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है , जिससे आमजन को पुलिस सेवाएँ और अधिक सुगम व सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top