• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – पेसा ग्रामसभा में  घर वापसी , ईसाई धर्म छोड़ अपनाया हिंदू धर्म , एक नई शुरुआत ।

आलीराजपुर – पेसा ग्रामसभा में  घर वापसी , ईसाई धर्म छोड़ अपनाया हिंदू धर्म , एक नई शुरुआत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – सोण्डवा विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत करजवानी के अंतर्गत पेसा ग्रामसभा दुदवी  में एक महत्वपूर्ण घटना घटी , उकारीया पिता कादवा ने अपने परिवार के सनातन धर्म में  घर वापसी की , उकरिया पिता कादवा  ने कुछ समय पूर्व उन्होंने लालच में आकर  ईसाई धर्म अपना लिया था , आज उकरियां ने अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की , ग्राम सभा ने इस घर वापसी को संभव बनाया , ग्रामवासियों ने उकारीया को अपने मूल धर्म में वापस आने का अवसर दिया , उकारीया ने अपनी गलती स्वीकार कीया और अपने मूल धर्म में वापस आने का संकल्प लिया ।

सुनिए वीडियो

घर वापसी की कहानी :- उकारीया ने बताया कि उनकी पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए चर्च में जाने के बाद उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए दबाव डाला गया , उन्होंने लालच में आकर अपनी रीति-रिवाज और परंपराओं को छोड़ दिया ,  हालांकि , अब उन्होंने अपने मूल धर्म में वापस आने का फैसला किया है ।

ग्राम सभा की भूमिका :-  ग्राम सभा के अध्यक्ष श्री कांतिलाल पिता भायसिंह ने बताया कि उकारीया ने अपनी गलती स्वीकार की और अपने मूल धर्म में वापस आने का संकल्प लिया। उकारीया की घर वापसी एक महत्वपूर्ण घटना है। यह दर्शाता है कि ग्राम सभा की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। ग्राम सभा ने उकारीया को अपने मूल धर्म में वापस आने का अवसर दिया और उन्हें अपनी रीति-रिवाज और परंपराओं को फिर से अपनाने का मौका दिया , उक्त ग्रामसभा की जानकारी ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कांतिलाल पिता भायसिंह पटेल ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top