• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को स्थानांतरण होने पर श्री राम गौशाला एवं गायत्री गोपाल गौशाला के एक गरिमामय कार्यक्रम में आत्मीय विदाई दी गई ।

आलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को स्थानांतरण होने पर श्री राम गौशाला एवं गायत्री गोपाल गौशाला के एक गरिमामय कार्यक्रम में आत्मीय विदाई दी गई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – गायत्री गोपाल गौशाला जोबट एवं श्री राम गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में जिले के जिला कलेक्टर माननीय अभय अरविंद बेडेकर को स्थानांतरण होने पर श्री राम गौशाला आलीराजपुर के एक गरिमामय कार्यक्रम में आत्मीय विदाई दी गई , सर्वप्रथम परम श्रद्धेय कलेक्टर महोदय के साथ-साथ सम्माननीय अतिथियों के द्वारा गौ माता का पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात दोनों गौशालाओं की ओर से कलेक्टर साहब को शाल, श्री फल, तिलक, माल्यार्पण कर आपके उज्जवल और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हुए विदाई दी गई है , स्मरणीय है कि माननीय कलेक्टर साहब द्वारा उक्त दोनों गौशालाओं को, जैसी सहयोग की अपेक्षा की गई वैसा ही बढ़ चढ़कर योगदान किया गया , जिसकी दोनो गोशालाओं के पदाधिकारीयों एवं गोभक्तों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई, साथ ही आप जहां भी रहे सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहे इस आशा अपेक्षा के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गई , गरिमामय कार्यक्रम में गायत्री गोपाल गौशाला जोबट के अध्यक्ष राजेंद्र टवली , कोषाध्यक्ष रजनीकांत वाणी उपाध्यक्ष माधव सिंह डावर एवं गौशाला के विशेष सहयोगी रक्तदूत कपिल राठौड़ एवं श्री राम गौशाला की ओर से अध्यक्ष सुनील राठौड़ , श्री राम गौशाला निर्माण धिन समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनी , ग्वाल सेवा संघ के अध्यक्ष रामनारायण माली , रामलाल माली , श्री राम गौशाला के सदस्य प्रीतेश राठौड़ , धर्मेंद्र शर्मा , भुपेंद्र माली, विशाल राठौड़ , रितेश राठौड़ , दिनेश , पियुष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं गोभक्त उपस्थित रहे , उक्त जानकारी गायत्री गोपाल गौशाला जोबट के ट्रस्टी जगदीश राठौड़ द्वारा दी गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top