• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र , असमय बारिश और पिला मजक से नष्ट हुई फसलों पर किसानों को राहत राशि प्रदान करने का किया आग्रह ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र , असमय बारिश और पिला मजक से नष्ट हुई फसलों पर किसानों को राहत राशि प्रदान करने का किया आग्रह ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – विगत दिनों आलीराजपुर जिले में हुई असमय वर्षा, पिला मोजक कीट रोग एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषकों की फसलों को अत्यधिक क्षति पहुँची है , इस कारण कृषक परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिसके लिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है , उनकी चिंता केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार कर रही है , यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कही , कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र प्रेषित करते हुए निवेदन किया कि आलीराजपुर जिले के राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं आकलन प्रतिवेदन के आधार पर पात्र कृषकों को राहत राशि वितरण किये जाने हेतु संबंधित जवाबदेहो को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करे , राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप प्रभावित कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाना उचित होगा , समयबद्ध राहत राशि वितरण से कृषकों को सहायता प्राप्त होगी तथा सरकार के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा , पत्र भेजने के साथ कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसान भाइयों की आजीविका खेती है , फसलों के उत्पादन से ही वर्षभर किसान का परिवार अपना लालन पालन करता है , ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं और पिला मोजक कीट से हुई नुकसानी का आकलन बेहतर तरीके से हो, जिससे किसानों को नुकसान ना हो, साथ ही मुआवजा स्वीकृत होने पर भी पारदर्शी तरीके से इसका नियमानुसार वितरण समय सीमा का ध्यान रखते हुए कार्य किया जाए, इसकी भी व्यवस्था रखे। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top