• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद अनिता चौहान ने इंदौर मे अधिकारियों संग बैठक कर दो रेल लाइनो की प्रगति और कार्ययोजना की समीक्षा की , इंदौर / दाहोद एवं आलीराजपुर / खंडवा रेलवे लाइन पर हुई चर्चा ।

आलीराजपुर – सांसद अनिता चौहान ने इंदौर मे अधिकारियों संग बैठक कर दो रेल लाइनो की प्रगति और कार्ययोजना की समीक्षा की , इंदौर / दाहोद एवं आलीराजपुर / खंडवा रेलवे लाइन पर हुई चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज इंदौर में सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान जी ने पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ निमाड़-मालवा क्षेत्र में दो रेलवे लाइन के निर्माण कार्य एवं सर्वे को लेकर आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण हिस्सा लेकर विस्तृत चर्चा की , सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने वाली यह परियोजनाएँ जनजातीय अंचलों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है , सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने बताया कि मोदी सरकार का संकल्प हर जनजातीय क्षेत्रों तक रेलवे का विस्तार कर ग्रामीणजनों आत्मनिर्भर बनाने का है। ग्रामीणक्षेत्रों तक रेलवे लाइन की स्थापना होने से ग्रामीणों को शिक्षा व्यापार सहित हर उन्नत कार्यों के लिए सुगम परिवहन का संसाधन उपलब्ध होगा, जो समय और खर्च दोनों की बचत करने में मददगार होगा , इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से निमाड़-मालवा अंचल के व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी तथा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी ।

फोटो

मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया की इंदौर के रेसिडेंसी कोठी पर आयोजित बैठक में आलीराजपुर से खंडवा (बड़वानी , खरगोन , धार होकर) तथा इंदौर से मनमाड़ तक की नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन की प्रगति तथा प्रस्तावित अलीराजपुर – खंडवा रेलवे लाइन की समीक्षा बैठक में सहभागिता कर परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की , साथ ही धार रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य एवं उसकी शीघ्र पूर्णता , अत्याधुनिक सुविधाओं वाले नए इंदौर स्टेशन की रूपरेखा तथा 2028 के सिंहस्थ कुंभ से पूर्व इसे पूर्ण करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई , साथ ही , पिथमपुर रेलवे स्टेशन के भूमि अधिग्रहण से जुड़े विषयों पर भी विचार – विमर्श किया गया, ताकि सभी कार्य समय पर पूरे किए जा सकें , इस अवसर पर रतलाम झाबुआ आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र 24 की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनिता चौहान सहित केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी, तथा राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी सहित कई जनप्रतिनिधि , पश्चिम रेलवे के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top