• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने निराश्रित बच्‍चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने निराश्रित बच्‍चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के निराश्रित बच्चों के साथ  दीपावली पर्व के पूर्व मुलाकात कर उन्हें त्यौहार की बधाई दी इस  संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर निवास पर आयोजित किया , कलेक्टर माथुर ने बताया कि बिना माता पिता के जीवन में काफी मुश्किल होती है अगर इन बच्‍चों के साथ कुछ पल बिताए जाए तो उन्हें त्यौहार की खुशी महसूस होगी साथ ही  समुदाय में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और बच्चों के जीवन में प्रेम और एक दुसरे का सहयोग करने की भावना का प्रसार होगा , इस दौरान कलेक्टर  माथुर ने नन्‍हे मुन्‍ने बच्‍चों को गोद में बिठा कर बातचीत कर उनका परिचय लिया , इस दौरान इन नन्‍हे मुन्‍ने बच्‍चों ने माथुर  को अपनी रूची के बारे में जानकारी देते हुए  सविता  (परिवर्तित नाम ) ने बताया कि उससे पढाई करना पंसन्‍द है साथ ही उससे गायन  भी पंसद है और वो बढे होकर शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है , उसकी भावना और उसकाे प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर बच्ची को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी पढ़ाई और जीवन का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेंगा, इस दौरान कलेक्टर माथुर ने सभी निराश्रित बच्चों के साथ स्वल्प आहार ग्रहण किया ,  इस दौरान सभी बच्‍चों को स्वदेशी दिये , मिठाई , पटाखे  के साथ अन्‍य वस्‍तु भेट की और कहा कि भविष्‍य में कभी भी कोई भी जरूरत हो तो निसंकोच अपनी दीदी के पास चले आना  , साथ ही इनके पालकों से चर्चा कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा आज के समय इन निराश्रित बच्चों  का पालन पोषण कर आप लोगों द्वारा समाज को जिम्मेदारी और सामुदायिक सहायता का जो संदेश दिया जा रहा है वह हर वर्ग के व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है , बच्‍चों के संवाद के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी , प्रशासक वन स्‍टॉप सेंटर , कलेक्टर स्टेनो सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top