• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर ने श्रीराम गौशाला मे श्रद्धा और आस्था के साथ किया गौवर्धन पूजन ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर ने श्रीराम गौशाला मे श्रद्धा और आस्था के साथ किया गौवर्धन पूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – श्रीराम गौशाला में हुआ गौवर्धन पूजन दिनांक 21 अक्टूबर को श्रीराम गौशाला आलीराजपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गौवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में सांसद श्रीमति अनिता नागर सिंह चौहान, केबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती नीतु माथुर, एस.डी.एम. श्री तपीश पाण्डे द्वारा मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक विरासत सहेजने के लिये गौवर्धन पूजन कर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्रेरित किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति अनिता नागर सिंह चौहान द्वारा गौवर्धन पूजा के महत्व को बताते हुये भारतीय संस्कृति  पर्यावरण संरक्षण एवं गौसंवर्धन का प्रतीक  होकर प्रकृति के प्रति संवेदशील होने के बारे में समझाया गया , सांसद एवं कलेक्टर द्वारा गौशाला प्रांगण में रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया , केबिनेट मंत्री द्वारा गौपूजन के महत्व को रेखांकित करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली के दूसरे दिन गौपूजन के महत्व के बारे में बताया गया , गौशाला को उत्कृष्ट बनाने के लिये ज़िला प्रशासन को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया , कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों से गौसंरक्षण के लिये दैनिक जीवन में पॉलीथिन का उपयोग नही करने की अपील की गई ।

फोटो 2

ज़िला प्रशासन द्वारा गौशाला को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया , कलेक्टर द्वारा गौशाला में गौकाष्ट से निर्मित दिये, गमले और लकडी बनाने के लिये पशु पालन विभाग को आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिये गए , कार्यक्रम में श्रीराम गौशाला समिति संयोजक श्री गणपत गुप्ता, ग्वाल सेवा संघ के संरक्षक श्री मदन नगवाडीया , श्रीराम गौशाला धेनु शक्ति संघ की अध्यक्षा श्रीमती पूर्णिमा व्यास के साथ श्रीराम गौशाला समिति अध्यक्ष श्री सुनील राठौड द्वारा संबोधित किया गया , श्रीराम गौशाला समिति द्वारा वर्ष 2025 में गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सांसद, केबिनेट मंत्री और कलेक्टर द्वारा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को शील्ड प्रदान कर समिति द्वारा गौसेवा के कार्य को सराहा गया , कार्यक्रम का समापन  अतिथियों द्वारा गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ गौवर्धन पूजन , गौपूजन व गौवंश को गौग्रास देकर किया गया , कार्यक्रम में पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एम.एस. खरत, गौशाला नोडल अधिकारी डॉ. बैरवा सहित अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव प्रताप चौहान द्वारा किया गया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top