• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आजाद नगर क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश , चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आजाद नगर क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश , चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा अनुविभाग कार्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर का औचक निरीक्षण किया , इस भ्रमण के दौरान श्रीमती माथुर ने सर्वप्रथम आजाद कुटिया का भ्रमण कर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया  , साथ ही आजाद कुटिया स्थित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया  , इस दौरान उनकी अध्यक्षता में ब्लॉक अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय के सभा कक्ष में हुआ , श्रीमती माथुर ने  इस दौरान सभी ब्लॉक अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागवार योजनाओं की समीक्षा की  , इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा का शिक्षा ओर स्वास्थ प्रशासन की प्राथमिकता है इसलिए शिक्षा से संबंधित समस्त अधिकारी शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार की ओर ध्यान देवे अभी से कक्षा 10वी ओर कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करे किसी भी स्थिति में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहना चाहिए ,  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा  , परिक्षा परिणामों का ब्लॉकवार समीक्षा की जाएगी , जिन संस्था का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत नहीं रहा तो संबंधित शिक्षक और संबंधित संस्था प्रमुख के  खिलाफ कार्यवाही की जाएगी , अभी काफी समय है इसलिए अभी से तैयारी प्रारंभ करे और कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा संचालित करे  , उन्होंने प्राथमिक ओर माध्यमिक छात्रों के लिए नोट बनाने , लिखित में होम वर्क देने और गणित विषय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित बीइओ बीआरसी को दिए  , इस दौरान उन्होंने महिला बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय पर आंगनवाड़ी का संचालन किया जाए , छोटे छोटे बच्चों को शासन से प्राप्त मेनू अनुसार पौष्टिक आहार देना सुनिश्चित करे  , साथ ही सहायिका को निर्देशित करे कि कुपोषित बच्चों की क्षेत्रवार सूची तैयार करे और उनकी विशेष मॉनिटरिंग कर उन्हें कुपोषित मुक्त करे , किसी भी संस्था पर पौष्टिक आहार नहीं मिलने पर तत्काल कार्यवाही कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी एवं राजस्व अमले को दिए ।

फोटो 2

इस दौरान तय लक्ष्य अनुसार कार्य न करने पर संबंधित सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए  , इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक सशक्त करने के कार्ययोजना बनाकर उन्हें डायरेक्ट सेल मार्केटिंग और प्रोडक्ट से जोड़े ,  पशु विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु धन से ग्रामीणों को सीधा लाभ दिया जा सकता है इस लिए शासन द्वारा दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार करे बैंक से स्वीकृत के लिए मदद करे , इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता की ओर ध्यान देवे , गंदगी करने वालों के खिलाफ चलानी कार्यवाही कर जुर्माना लगाए  ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके , उन्होंने रोड की दोनों तरफ वृक्षारोपण करने , नलियों की साफ सफाई आदि से संबंधित निर्देश दिए , कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र के कृषकों को खाद से संबंधित कोई परेशानी न हो इसलिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता , उन्नत खेती के प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए , उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग की योजना का संचालन शासन की मंशा अनुरूप करे , ताकि अधिक से अधिक हितग्राही मुल्क योजना से यहां के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा सके , इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशी कृषि साख समिति पर खाद भंडार  , आजाद नगर चिकित्सालय  का भी निरीक्षण किया , इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , तहसीलदार श्री जितेंद्र तोमर सहित अन्य विभाग के ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top