• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – अन्नकूट महोत्सव की धूम , कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आचार्य मंदिर की महाआरती में हुए शामिल ।

आलीराजपुर – अन्नकूट महोत्सव की धूम , कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आचार्य मंदिर की महाआरती में हुए शामिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – इन दिनों अन्नकोट महोत्सव की धूम चल रही है , इसी दौरान आज आलीराजपुर में  श्री शेषशायी व्यंकटेश आचार्य मंदिर , नरसिंह मंदिर , राजवाड़ा हनुमान मंदिर , राम मंदिर , पशुपतिनाथ मंदिर आदि जगह महाआरती एवं सब्जी प्रसाद वितरण किया गया ।

फोटो 2

कैबिनेट मंत्री पहुंचे शेषशायी व्यंकटेश आचार्य मंदिर :- आज श्री शेषशायी व्यंकटेश आचार्य मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान लक्ष्मी व्यंकटेश को छप्पन भोग का प्रसाद लगा कर महाआरती की गई , इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , जितेंद्र जीतू कोठारी वडोदरा , सुरेश कोठारी सहित सैकड़ों भक्तों ने एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने महाआरती का लाभ लेकर दर्शन लाभ लिया , मंदिर समिति के श्रीनिवास गुप्ता , बालकृष्ण मोदी , गोपाल गुप्ता , संजय कोठारी , हेमंत कोठारी , मितेश, भरत राठौड़ आदि ने बताया कि 1400 किलो “विशेष भेलसेल सब्जी” का लगभग 5 हजार से ज्यादा भक्तों को वितरण किया गया , ज्वाला माता मंदिर में भी धूमधाम से हुआ आयोजन इससे एक दिन पूर्व बुधवार को रणछोड़राय मंदिर , पंचमुखी हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।इसी कड़ी में ज्वाला माताजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें महाआरती के पश्चात बड़ी संख्या में भक्तों को सब्जी महाप्रसादी का वितरण किया गया , मंदिर समिति के धर्मेंद्र प्रजापति, पुजारी पूनम प्रजापति आदि ने बताया कि मां ज्वाला का विशेष श्रृंगार कर महा आरती की गई। जिसमें सभी समाजों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेने के साथ महाप्रसाद का लाभ लिया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top