• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया डीपी का लोकार्पण , ग्रामीणों को दिए भू अधिकार पट्टे किए वितरित ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया डीपी का लोकार्पण , ग्रामीणों को दिए भू अधिकार पट्टे किए वितरित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भाजपा निरंतर विकास की ऐतिहासिक गाथा लिख कर पूरे प्रदेश में शहरों से लेकर ग्रामों के अंतिम छोर तक आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर आलीराजपुर बनाने के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयास कर रही हैं , भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव के विकास की ओर लगातार ध्यान दे रही है गांव समृद्ध होंगे तो जिला और प्रदेश भी समृद्ध होगा , भारत की आत्मा गांव में बसती है और ग्रामो के विकास की संकल्पना का संकल्प यदि किसी ने लिए तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया , सड़क पानी बिजली से लेकर बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित हर मूलभूत सुविधाएं आज जिले के अंतिम गांव तक पहुंच रही, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सबका साथ – सबका विश्वास – सबका विकास नारे के साथ ही संभव हो पा रहा है , केंद्र में एवं राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी तभी से ये डबल इंजन की सरकार ने वो हर कार्य किए जो 70 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस नहीं कर पाई , घर घर बिजली , घर घर जल पहुंचा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गावो तक बनी सड़के इस बात का जीता जागता साक्ष्य है , अब विकास की इसी इबादत में जल्द ही फलिया फलिया तक सड़के बनने वाली है , जो सिर्फ भाजपा की ही देन है , यह बात कैबिनेट मंत्री  नागरसिंह चौहान ने चांदपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कही , मंत्री  चौहान ने अपने उद्बोधन में बोला कि एक समय था जब कांग्रेस के राज में गांव तो ठीक जिला स्तर पर भी बिजली नहीं आती थी लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने युद्ध स्तर पर काम करते हुए गांव गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान आज चांदपुर क्षेत्र के प्रवास के दौरान सबसे पहले ग्राम झड़ोली पहुंचे , जहां उन्होंने ग्रामीणों को भू अधिकार पट्टे वितरित किए, जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर रौनक आ गई ।

फोटो 2

जिसके बाद कैबिनेट मंत्री चौहान सांभरा पहुंचे जहां 4 लाख 52 हजार लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया , जिसके बाद ग्राम बोकड़िया में 5 लाख लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया गया , कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया , भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर एवं सचिन शाह , रोशन पचाया , मंडल अध्यक्ष सहित चांदपुर क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद थे , उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top