• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने किया 136 साइकिलों का वितरण ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने किया 136 साइकिलों का वितरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय उमराली में केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत द्वारा छात्र-छात्राओं को कुल 136 साइकिलों का वितरण किया गया , जिनमें 64 बालक एवं 72 बालिकाएँ शामिल थीं , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदरणीय नागरसिंह जी चौहान ने कहा कि – “बच्चों, शिक्षा ही जीवन की सच्ची पूँजी है , अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें , सरकार आपकी हर जरूरत का ध्यान रख रही है — ड्रेस , साइकिल , लैपटॉप , स्कूटी और अनेक सुविधाएँ आपको आगे बढ़ाने के लिए दी जा रही हैं , इस अवसर पर जयपालसिंह जी खरत ने कहा कि पढ़ाई जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जो बच्चे लगन और अनुशासन से पढ़ाई करते हैं , वही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। आप सब हमारे क्षेत्र का गर्व है , कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मोरी , सरपंच सिरला दादा , वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा , प्रभारी प्राचार्य केसरसिंह चौहान , शिक्षक निलेश डावर , श्रीमती टीना परमार , विकास राठौड़ , श्रीमती माधवी दाते , विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top