• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर , मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर , एसपी सिंह ने तैयारीयों का लिया जायजा ।

आलीराजपुर – 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर , मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर , एसपी सिंह ने तैयारीयों का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे , आज इसी संबंध में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल , कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाई विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आलीराजपुर में स्थापित हो रही भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति का अनावरण करने हेतु निमंत्रण दिया। जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वीकार करते हुए आने की सहमति दी ।

फोटो 2

मुख्यमंत्री की सभा :- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आलीराजपुर दौरे पर रहेंगे जहां वे मूर्ति लोकार्पण के पश्चात कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे , इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं ।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया निरीक्षण :- मुख्यमंत्री दौरे के संबंध में आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह , जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह , भाजपा महामंत्री रिंकेश तंवर , मोंटू शाह , उपाध्यक्ष संजय गुप्ता , मंत्री रितेश डावर , पार्षद संतोष थेपड़िया, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , नगर महामंत्री राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने मूर्ति स्थापना स्थल, जनसभा स्थल के साथ वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की , इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रयास करने की बात कही , उक्त जानकारी नगर मंडल मीडिया प्रभारी चिराग थेपड़िया द्वारा दी गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top