• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक मे सख्त रुख , लापरवाह सीडीपीओ के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक मे सख्त रुख , लापरवाह सीडीपीओ के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई , बैठक में कलेक्टर माथुर ने जिले में संचालित आंगनबाड़ियों के संचालन की समीक्षा की , उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुले और सहायिका द्वारा बच्चों को समय पर केंद्र पर लाया जाए , बच्चों को मेन्यू अनुसार पौष्टिक आहार मिलना सुनिश्चित किया जाए , अगर स्वयं सहायता समूह द्वारा तय मेन्यू अनुसार खाना नहीं दिया गया तो उनके वेतन में कटौती की जाएगी , साथ ही किसी भी अधिकारी कर्मचारी को भुगतान उनकी परफॉर्मेंस जांच के बाद ही करे , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण करें और यह जांचें कि एसएचजी द्वारा मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं , जहां भी लापरवाही पाई जाए , वहां संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए , उन्होंने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों का अधिकार है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी प्रविष्टियां नियमित रूप से दर्ज की जाए जो कार्यकर्ता प्रविष्टियां दर्ज नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी कर उनका 2 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए , जिन कार्यकर्ताओं का वेतन तीन बार से अधिक कटा पाए जाने पर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी , साथ ही सभी अधिकारी अपने मुख्यालय पर ही निवास करे , इस दौरान कार्य में प्रगति एवं लापरवाही बरतने पर कट्ठीवाड़ा सीडीपीओ का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही उन्हें चेतावनी देकर कहा कि आगामी दिनों में प्रगति न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हों,इसके लिए सतत निगरानी की जाएगी। सभी सीडीपीओ , सुपरवाइजर नियमित रूप से आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए , इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह , जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल , सहा. संचालक सुश्री अंजली चौधरी , सहित समस्त सीडीपीओ , सुपरवाइजर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top