• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के संबंध में विभाग प्रमुखों की ली अहम बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के संबंध में विभाग प्रमुखों की ली अहम बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू माथुर ने बताया कि जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आलीराजपुर में मालवा निमाड़ अंचल के समस्त जनजातीय  भाई बहनों की उपस्थिति में दिनांक 15 नवंबर 2025 को आयोजन होना प्रस्तावित है , इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कलेक्टर श्रीमती माथुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई , इस बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया , इस दौरान श्रीमती माथुर ने इस राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागवार दायित्व सौंपे , साथ ही उपस्थित समस्त विभाग प्रमुख को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन गंभीरता से करे , तैयारी एवं व्यवस्था को समय सीमा में पूर्ण कर जिला प्रशासन को अवगत कराए , इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर मनोज गरवाल सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top