• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के सदस्य सावल सिंह पचाया ने 12 वीं बार किया रक्तदान , युवाओं से भ्रांतियां दूर कर रक्तदान करने का किया आग्रह ।

आलीराजपुर – शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के सदस्य सावल सिंह पचाया ने 12 वीं बार किया रक्तदान , युवाओं से भ्रांतियां दूर कर रक्तदान करने का किया आग्रह ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के सक्रिय सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता श्री सावल सिंह पचाया ने मानवता की सेवा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए , जिला अस्पताल आलीराजपुर पहुँच कर अपना अमूल्य रक्त (B+) 11 वीं बार दान किया , इस अवसर पर , उन्होंने सभी युवाओं से समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया , उन्होंने कहा, “रक्तदान करने से कुछ नहीं होता, यह पूरी तरह से सुरक्षित है , जिन सभी महिला-पुरुषों की उम्र 18 से 65 वर्ष तक है, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 12.5 से ऊपर और वज़न 45 किलोग्राम से अधिक है , वे सभी बिना किसी संकोच के रक्तदान कर सकते हैं , श्री सावल सिंह पचाया के साथ शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के सदस्य श्री गोविन्द भयड़िया भी मौजूद रहे , भयड़िया ने कहा कि पहले आलीराजपुर जिले में रक्त को लेकर बहुत भ्रांतियां थीं , लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर रक्तदान करने से अब लोगों में जागरूकता आई है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं भी दीं , शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति इस तरह की पहल के माध्यम से जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top