• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वन स्टॉप सेंटर की संचालक से कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की , ओएससी की संचालक द्वारा बताया गया कि जो भी पीड़िता अस्थाई आश्रय के लिए आती हैं उनकी व्यक्तिगत फाइल अलग से बनाई जाती है , उनकी काउंसिलिंग की जाती है , उन्हें पुलिस सहायता, कानूनी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है , कलेक्टर माथुर ने सेंटर के रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा सेंटर में संचालित किचन को भी देखा , उन्होंने सेंटर की साफ-सफाई एवं  किचन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता के विषय पर भी चर्चा की , इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े , इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की संचालक हिमानी राठौड़ एवं वन स्टॉप सेंटर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top