• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान की मांगो पर , झाबुआ में 84 करोड के 24 एवं आलीराजपुर में 54 करोड के 17 बालक बालिका छात्रावास स्वीकृत ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान की मांगो पर , झाबुआ में 84 करोड के 24 एवं आलीराजपुर में 54 करोड के 17 बालक बालिका छात्रावास स्वीकृत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए उनका शिक्षित होना बेहत आवश्यक है एवं शिक्षित होने के लिए शैक्षणिक संस्थाए एवं उनके छात्रावास आश्रमो का बेहतर होना अनिवार्य है , तभी बच्चा मन लगा कर अपनी शैक्षणीक गतिविधियो में पारंगत हो सकेगा , इसी उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान को उनके विभिन्न क्षैत्रो के प्रवासो के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियो , ग्र्रामीणो एवं स्कुली विद्यार्थीयो द्वारा अपने विद्यालय के लिए छात्रावास आश्रमो के निर्माण की मांगो से जुढे पत्र सौपे थे , जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने संबधित विभाग को पत्र प्रेषित कर आवासीय छात्रावासो के निर्माण की मांग प्रेषित कर उसपर विशेष प्रयास किया , मंत्री एवं सांसद के प्रयासो से झाबुआ में 84 करोड के 24 एवं आलीराजपुर में 54 करोड के 17 बालक बालिका छात्रावासो को शासन से स्वीकृती प्रदान कर दी गई है , विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के अथक प्रयासो से आलीराजपुर जिले में 54 करोड की लागत से 17 छात्रावासो का निर्माण होगा , ये छात्रावास सर्वसुविधा युक्त होकर यहा निवासरत होने वाले बच्चो को निवास के साथ भोजन पानी एवं अन्य सभी आवश्यकताओ की वस्तुए निशुल्क उपलब्ध होगी , जिससे बच्चे अपना पुरा ध्येय शैक्षणीक कार्यो में लगाएगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। इन छात्रावासो के लिए स्थानिय जनप्रतिनिधियो द्वारा भी निरंतर प्रयास किया जा रहा था , जिसके चलते मध्यप्रदेश की जनहितैषी भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत कर विद्यार्थीयो के लिए बडी सौगात दी है ।

आलीराजपुर जिले में – 54 करोड के 17 छात्रावास/आश्रम
सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, कट्ठीवाडा 409.80 लाख से एवं शासकिय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास उदयगड 409.80 लाख रूपये से बनेगा , शासकीय जुनियर बालक छात्रावास – 3 स्थान – वालपुर, मथवाड एंव अंधारकांच में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 409.80 लाख होगी , शासकीय बालक आश्रम – 7 स्थान – मालवई , डोबलाझिरी , लीलउमरी , किलाना , खट्टाली, उंडारी में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 279.38 लाख होगी , शासकीय कन्या आश्रम – 5 स्थान – फुलमाल, बडी सर्दी, चौहली, बडी जुवारी सहित वन कन्या आश्रम उदयगड में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 279.38 लाख होगी ।

झाबुआ जिले में – 84 करोड के 24 छात्रावास/आश्रम
सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, छात्रावास गणपति चौक पेटलावद सीनियर बालक छात्रावास – 11 स्थान – पेटलावद नवीन , क्रमांक 3 कॉलेज मार्ग झाबुआ, ढेकलवाडी, पारा, साढ, मोरडुंडीया, कुंदनपुर, मदरानी, थांदला नविन, काकनवानी, बोलासा 409.80 लाख रूपये से बनेगा , सीनियर कन्या छात्रावास- 1 स्थान – पारा- 409.80 लाख से , शासकीय बालक आश्रम – 5 स्थान – बालवासा , गवसर , खालखण्डवी, देवली, दाडिया में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 279.38 लाख होगी , शासकीय कन्या आश्रम – 6 स्थान – परवलिया , बन , पलासडोर, रजला, बावडी , पिथनपुर में बनेगे जिसमें प्रत्येक की लागत 279.38 लाख होगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top