• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कट्टीवाडा के ग्राम काबरी सेल के हॉस्टल मे बच्ची की मौत , विधायक पटेल पहुंची , सहायक आयुक्त , बीईओ सहित अन्य लापरवाहो पर सख्त कार्यवाही की मांग ।

आलीराजपुर – कट्टीवाडा के ग्राम काबरी सेल के हॉस्टल मे बच्ची की मौत , विधायक पटेल पहुंची , सहायक आयुक्त , बीईओ सहित अन्य लापरवाहो पर सख्त कार्यवाही की मांग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कट्टीवाडा के ग्राम काबरी सेल के हॉस्टल मे दूसरी कक्षा मे पड़ने वाली 8 वर्षीय बालिका की कल रात हॉस्टल मे बीमार हुई , जानकारी अनुसार बच्ची की तबियत खराब थी पर वहा मौजूद जवाबदारों द्वारा उसे उपचार हेतु नहीं ले जाया गया , जिसके चलते उस मासूम ने सुबह करीब दम तोड़ दिया , जानकारी मिलते ही परिजन और विधायक सेना पटेल वहा पहुंचे , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है , उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाए है एवं बच्ची को न्याय दिलवाने की बात कही , सुबह 9 बजे से मृत हुई बच्ची को परिजन हॉस्टल मे ही है लेकर बैठे है , वही विधायक पटेल ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों मे मुख्यमंत्री एवं शासन प्रशासन के जवाबदारों से पर सवाल खडे करते हुए कहा की काठीवाड़ा ब्लॉक के हॉस्टलों में वार्डन , BEO , सहायक आयुक्त के लगातार भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही के कारण आदिवासी बच्चियाँ बार-बार शिकार हो रही है , लेकिन प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है , न कोई कार्रवाई, न कोई जवाबदेही , सरकार आदिवासी गौरव यात्रा की चमक दिखाने में व्यस्त है , लेकिन जमीनी हकीकत की चीख सुनने की संवेदना तक नहीं बची , दोषियों पर कड़ी जवाबदेही तय होगी , जनता सब देख रही है ।

विधायक पटेल :- ज़ब तक सहायक आयुक्त , बीईओ एवं हॉस्टल वार्डन को निलंबित कर हटाया नहीं जाएगा , मे यहां से नहीं उठूंगी , अब अत्याचार बर्दाश नहीं किया जाएगा , इस बच्ची की मौत का जवाब देना पड़ेगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top