• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल की कार्यवाही , निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर 6 बीएलओ सुपरवाइजर और 1 पटवारी को थमाया नोटिस ।

आलीराजपुर – जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल की कार्यवाही , निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर 6 बीएलओ सुपरवाइजर और 1 पटवारी को थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट वीरेंद्र सिंह बघेल द्वारा निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर 6 बीएलओ सुपरवाइजर एवं 1 पटवारी को थमाए नोटिस ।

क्या है पत्र मे :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल का पत्र क्रमांक / 1 / 2026 / गहन पुनरीक्षण / निर्वा. नामा. /5466 भोपाल , दिनांक 27/10/2025 एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला आलीराजपुर का पत्र क्रमांक/भा.निर्वा./2025/892 आलीराजपुर दिनांक 29/10/2025 अनुसार गहन पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली कार्य बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्य में सहयोग हेतु विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट अन्तर्गत् कार्यरत् समस्त पटवारी / ग्राम पंचायत सचित/आंगवाड़ी कार्यकर्ताओ को आदेश क्रमांक/निर्वा./2025/2515 दिनांक 07/11/2025 अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13B के तहत आदेशित किया गया परन्तु आपके द्वारा उक्त कार्य मे सहयोग प्रदाय नही किया जा रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा वरिष्ट के आदेश एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो की अवहेलना एवं निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य मे रूचि नही ली जा रही है। आपका उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध होकर घोर लापरवाही दर्शाता है , अतः उक्त कार्य के संबंध में आपको अन्तिम चेतावनी दी जाती है 2 दिवस मे आपके कार्य में अपेक्षित प्रगति नही आने पर आपके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के नियम 9 (2) के तहत निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी ।

इन बीएलओ सुपरवाइजर और पटवारी को थमाए नोटिस :-

पटवारी :- भगतसिंह कनेश हल्का नम्बर 3 व 4 खेड़ाबड़ा तहसील कट्ठीवाड़ा ।

बीएलओ सुपरवाईजर :-

1 महेन्द्र मुवेल
2 राघुनाथसिंह रावत
3 कुवरसिंह भयडिया,
4 प्रभु पंवार
5 परशु सिंगाड़
6 मानसिंह वास्केल

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top