• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को ग्रामीणो ने दिया ज्ञापन , कार्यवाही की मांग , लोगो को आर्थीक रूप ठग भी रहा पास्टर , लगे कई गंभीर आरोप ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को ग्रामीणो ने दिया ज्ञापन , कार्यवाही की मांग , लोगो को आर्थीक रूप ठग भी रहा पास्टर , लगे कई गंभीर आरोप ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – नानपुर क्षैत्र के विभीन्न ग्रामीणो ने आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को ज्ञापन सौप कर एक बडी घटना से पर्दा उठाया , ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि आरोपी पास्टर तेरसिंह पिता खजानसिंह आवासिया निवासी राजावाट/वर्तमान निवासी नानपुर (किराए के मकान में) होकर धर्मपरिर्वन करवाने का काम पादरी के रूप में कर रहा है , तेरसिंह अपनी पत्नी एवं टीम के साथ भोलीभाली ग्रामीण जनता को गुमराह कर हिन्दु सनातन धर्म को नीचा दिखाते हुए कई झुठ बोलता है, और धर्मपरिर्वन करवाता है , इन व्यक्तियों द्वारा भोले – भाले ग्रामीणों को पैसा, नौकरी , शिक्षा , इलाज एवं अन्य सुविधाएँ देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है तथा इसके बदले में उनसे धन की उगाही की जा रही है , उक्त आरोपी तेरसिंह ने धर्म परिर्वतन करवाते हुए तेरसिंह के कहने पर इसाइ बने ग्रामीणो से इस तेरसिह द्वारा टोना टोटका कर मंत्रेला पानी पिला कर अपने वष में कर लाखो , करोडो की ठगी भी की गई ।

जो इस प्रकार है :- खेत की पावती लेकर किसानो के नाम पर लोन लेकर स्वंय आरोपी तेरसिंह द्वारा उपयोग किया गया एवं लोन नही भरा गया ।

1 नाथू पिता केकडिया तीती
2 कैलाष पिता वेस्ता तीती
3 दयली पिता नंदू तीती
4 मालसिंह पिता अमरसिंह तीती
5 सागरी पिता नुरला तीती
6 स्व. नवलसिंह पिता गमीर तीती
7 इडलसिंह पिता वेस्ता सोलिया सोलिया
8 कैलाष पिता बुधा तीती
9 हारसिंह पिता सेकडिया खेरवा  

2-3 दिन में वापस देता हु कह कर चांदी मांग कर बैच दी/गिरवी रख दी :- 1 अनसिंह पिता अमरसिंह तीती 01 किलो चॉदी , 2 सरदार पिता मिथू तीती 02 किलो चॉदी , 3 दिलीप पिता दरलीया तीती 115000 , 4 मगन चौगनवाट 1.5 किलो चॉदी ।

सुनिए ग्रामीणों के गंभीर आरोप

किसानो के नाम पर गाडीया फाईनेस करवा कर – बैच दी/गिरवी रख दी :- 1 लोगसिंह पिता सुभान निवासी सेमलपाटी आलीराजपुर 13 लाख लोन आयशर वाहन , 2 बहादूर पिता खजानसिंह ग्राम राजावाट नानपुर , स्वराज ट्रेक्टर एवं 3 ट्राली किराया पर लेकर गिरवी रख दी ,  ना किराया दे रहा ना वाहन वापस दे रहा , 3 शाहरूक निवासी छोटा उदयपुर का 24 लाख का 16 टायर ट्रक पर लोन 17 लाख का 14 टायर ट्रक पर लोन , जमीन बेचने के नाम पर पैसे लेकर भी ना रजिस्ट्री कर रहा ना पैसे दे रहा , नेजरसिंह पिता भंगडिया जमरा ग्राम घटवानी , खट्टाली 30000 का 15 बाई 50 प्लाट पर , उधार पैसे लेकर कुछ दिन में देने का बोला लैकिन नही दे रहा दिनेष पिता दूरसिंह कनेष ग्राम मोरासा 1440000 केश रुपए ।

ग्रामीणो ने बताया :- अभी कुछ लोग सामने आए है , ऐसे कई लोग है , जो इस तरह इस तेरसिंह एवं उसकी पत्नी एवं टीम का शिकार हुए है , तेरसिंह वर्तमान में नानपुर में एक किराए के मकान में रह रहा है , मकान मालिक गजरी पति भगतसिंह को ना तो किराया दे रहा ना ही मकान खाली कर रहा , जबकी मकानमालिक बार बार मकान खाली करने का बोल रहा, अर्थात मकान पर भी कब्जा कर रखा है , ग्रामीणो ने यह भी बताया की एक अन्य ग्रामीणा के नाम पर रजिस्ट्री वाला खेत भी इसने कब्ता कर रखा है , जिसे यह खाली नही कर रहा, जिसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा है , ग्रामीणो की माने तो जांच होगी तो हमारे जैसे कई सैकडो लोग इस टीम के ठगी का षिकार बने मिलेगे एवं सामने आएगे , इस आरोपी के बच्चे विदेश में पडने गए , और हाईफाई जिवन जी रहे, ये सभी हमारे जैसे गरीब लोगो से ढगे पैसो से ही ये कर रहा है , हम अब स्वयं को ठगा महसुस कर जागरूक होकर इस आरोपी एवं उसकी टीम के खिलाफ कार्यवाही करवाना चाहते है ।

मुख्य आरोपी :- तेरसिंह , परमबाई ।

आरोपी की टीम :- जामसिंग चौगड़ मोरिफालिया नानपुर , रेमला कलेश लिमडिफलिया तीती , जगु वेगलिया ग्राम सौलिया , पाचम नदीपार फलिया सेजगाव , नाहरसिंग टिकली बायडी के पास सेजगाव , केशव अवासया राजावाट , धनसिंग भील ग्राम ढोलिया ।

कैबिनेट मंत्री चौहान ने ज्ञापन लेकर ग्रामीणो को आष्वस्त किया कि हम जांच करवाएगे एवं दोषीयो के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाएगे , किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top