• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मजदूरी का झांसा देकर घर ले गया किया दुष्कर्म , धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर मारपीट , दो मुस्लिम आरोपी गिरफ्तार , एक फरार , कई गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज ।

आलीराजपुर – मजदूरी का झांसा देकर घर ले गया किया दुष्कर्म , धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर मारपीट , दो मुस्लिम आरोपी गिरफ्तार , एक फरार , कई गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के जोबट में मजदूरी के बहाने नाबालिग आदिवासी बालिका और उसकी बहन को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है , पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो मुस्लिम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि एक आरोपी अभी फरार है ।

आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि अगर वह मुस्लिम बन जाएगी तो उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी :- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , जोबट निवासी अहमद शेख , अमजद खत्री और इमरान पिता याकूब ने नाबालिग आदिवासी बालिका को मजदूरी के नाम पर खाना बनाने के लिए अपने घर बुलाया , पीड़िता का आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपियों ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और शादी करने का दबाव बनाया , आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि अगर वह मुस्लिम बन जाएगी तो उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी , जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर इमरान ने उससे जबरदस्ती बलात्कार किया , पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए पीड़िता ने जोबट थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई ।

आरोपी अहमद शेख और इमरान गिरफ्तार , अमजद खत्री फरार :- जोबट पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महिला पुलिस अधिकारी आशा बामनिया ने बताया कि  आरोपी अहमद शेख और इमरान पिता याकूब को गिरफ्तार कर लिया है , वहीं तीसरा आरोपी अमजद खत्री अभी फरार है , जिसकी तलाश जारी है ।

सामाजिक संगठनों में गुस्सा , बुलडोजर की मांग तेज :- इस घटना के बाद आदिवासी समाज और अन्य सामाजिक संगठनों में भारी गुस्सा और रोष व्याप्त है , जनजाति विकास मंच के जिलाध्यक्ष राजेश डुडवे ने इसे लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला बताते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है , उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी बहन-बेटियों के साथ ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा , वहीं नगर की गुस्साई महिलाओं ने भी जोबट थाने पहुंचकर टीआई विजय वास्कले से मुलाकात की और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा , सोशल मीडिया पर और सार्वजनिक तौर पर अब आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है ।

आशा बामनिया महिला पुलिस अधिकारी…..

क्या कहां पुलिस अधिकारी ने :- पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने घर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मारपीट की , इसके बाद आरोपी इमरान ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए फरियादी के कथन के आधार पर जोबट थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 64 (1) , धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम , एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है , दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और तीसरे फरार आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है ।

मुख्य आरोपी अहमद के बेटे रेहमत का यह है आपराधिक इतिहास :-  रेहमत के खिलाफ अब तक कुल 9 मामले दर्ज हो चुके है जोबट थाने मे 26 जुलाई को दर्ज हुई अपहरण ओर बलात्कार के साथ ST/ SC के मामले के पहले के 8 मामले का रिकार्ड इस प्रकार है..

थाना जोबट मे 12 मार्च 2004 को धारा 147 , 148 , 426 , 294 IPC…

थाना जोबट मे ही 14 मई 2004 को ही चाल अलग अलग मामले दर्ज हुए जिनमें धारा 147 , 148 ,  336 , 426 , 294 , 506  ,धाराऐ लगाई गयी थी ।

थाना जोबट मे 27 सितंबर 2016 को अपहरण; बलात्कार ओर ST / SC ACT के तहत एफआईआर दर्ज (इस मामले मे अभी रेहमत जमानत पर था )

थाना जोबट मे 26 फ़रवरी 2020 को धारा 294; 323; 506 , 324 , 34 IPC के तहत प्रकरण….

थाना आंबुआ मे 2011 मे अपहरण बलात्कार एंव SC / ST एक्ट के तहत प्रकरण…

आरोपी रेहतम के आपराधिक इतिहास ओर महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उस समय रेहमत पर रासुका लगाई थी….।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top