• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान ने तालाब निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन , चार ग्राम पंचायतों में विकास की नई शुरुआत ।

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान ने तालाब निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन , चार ग्राम पंचायतों में विकास की नई शुरुआत ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – ग्राम पंचायत दरकली , सोंडवा , बेजड़ा और सेमलानी में आज तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दिलीप चौहान द्वारा किया गया , ग्रामीण क्षेत्र में जल-संरक्षण एवं सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इन निर्माण कार्यों को स्थानीय जनता से व्यापक समर्थन मिला , भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिना डावर, वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा, उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, देवसिंह दादा, गुलाब भाई, कुकी भाई, सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत ने कहा कि तालाब निर्माण से न केवल जल स्तर में वृद्धि होगी बल्कि किसानों के लिए सिंचाई के नए स्रोत भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और जल संरक्षण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है , विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जलस्रोतों के संरक्षण में सहयोग की अपील भी की , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने बताया कि इन तालाबों के निर्माण से आने वाले वर्षों में क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे , स्थानीय नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह कार्य अब शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र में जल समस्या का समाधान मिलेगा , कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top