• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिले की कप्तान नीतू माथुर ने क्यों? लिया यह बड़ा निर्णय , क्यों बदले जा रहे 5 साल से एक ही जगह जमे अधीक्षक ।

आलीराजपुर – जिले की कप्तान नीतू माथुर ने क्यों? लिया यह बड़ा निर्णय , क्यों बदले जा रहे 5 साल से एक ही जगह जमे अधीक्षक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले मे शिक्षा व्यवस्था सुधारने एवं छात्र छात्राओं को बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर नीतू माथुर ने बड़ा जन हितेषी निर्णय लिया है , ज़ब से कलेक्टर के रूप मे नीतू माथुर ने जिले की कमान संभाली है तब से कलेक्टर का शिक्षा और छात्रावासो मे छात्र छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओ को बेहतर करने का प्रयास किया है , ताकि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके , पर जिले मे कई सालो से छात्रावासो मे जमे बैठे अधीक्षकों की हट कर्मिता और मनमानी के चलते इस उद्देश्य को जमीनी अमली जामा पहनाना मुमकिन नहीं लग पा रहा था , कलेक्टर ने लगातार छात्रावासो और स्कूलों का निरिक्षण कर वहा की स्थिति को समझा और जाना की यहां कैसे बदलाव और अच्छी व्यवस्था दी जा सके , कलेक्टर ने ज़ब इस बात को समझा और शिक्षा विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग की लगातार बैठके ली तो यह तय था की कलेक्टर कुछ बड़ा बदलाव या बड़ी सर्जरी के मूड मे है , क्योंकि बदलाव प्रकृति का नियम है और बिना बदलाव अच्छी व्यवस्था दे पाना नामुनकिन , कलेक्टर के लगभग महीने भर से ज्यादा समय के कार्यकाल मे छात्रावासो मे कई बड़ी लापरवाही और अनियमितता सहित छात्र छात्राओं की मृत्यु तक के बड़े मामले सामने आए , कलेक्टर की बेहतर व्यवस्था देने और अच्छी शिक्षा देने की मानसिकता और संकल्प पर पानी फेरने मे कई अधीक्षक कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे , कलेक्टर माथुर ने शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग की बड़ी बैठक लेकर 5 साल से एक ही जगह जमे अधीक्षकों को हटाने का निर्णय लिया , उसके बाद अन्य विभागों मे 3 सालो से जमे अधीक्षकों और अधिकारीयों का भी नंबर लगने वाला है , क्योंकि कलेक्टर ने ठाना है की अब बदलाव करके ही अच्छी शिक्षा और छात्र छात्राओं को बेहतर व्यवस्था देने के संकल्प को सिद्धि दी जा सकती है , सूत्रों से पता लगा है की कलेक्टर ने सभी एसडीएम की एक बैठक लेकर उन्हें निरंतर निरिक्षण करने के सख्त निर्देश दिए है एवं अब अनियमितता मिलने पर अधीक्षक को नोटिस नहीं सीधे हटाने का निर्णय भी लिया गया है , कलेक्टर ने स्वयं हर दिन मेसे कुछ समय निकालकर विडिओ कॉल के माध्यम से हर हॉस्टल की निगरानी एवं समय समय पर स्वयं निरिक्षण करने का ग्राउंड प्लान तैयार किया है

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top