• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – दादागुरु आज पहुँचेगे मथवाड़ , मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत लेगे आशीर्वाद ।

आलीराजपुर – दादागुरु आज पहुँचेगे मथवाड़ , मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत लेगे आशीर्वाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मां नर्मदा , धर्म , धरा , प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण–संवर्धन के उद्देश्य से संचालित मां नर्मदा सेवा परिक्रमा अभियान का चतुर्थ चरण आगामी 5 नवंबर 2025 (कार्तिक पूर्णिमा) से प्रारंभ हुआ , यह परिक्रमा ओंकारेश्वर से आरंभ होकर निरंतर सेवा, साधना और जन-जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी , अभियान का नेतृत्व दादागुरु भगवान कर रहे हैं , जिनका पिछले 5 वर्षों से अखंड निराहार महाव्रत निरंतर जारी है , आयोजकों के अनुसार यह अभियान देश-दुनिया की सबसे बड़ी सामूहिक नर्मदा सेवा मुहिम के रूप में निरंतर विस्तार पा रहा है , परिक्रमा के माध्यम से नर्मदा तटों की स्वच्छता , जल-संरक्षण , वृक्षारोपण , पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया जा रहा है ।

दादागुरु का अलीराजपुर जिले में प्रवास :- 18 दिसंबर 2025: अलीराजपुर जिले के मथवाड में सत्संग एवं रात्रि विश्राम , 19 दिसंबर 2025: मथवाड से प्रस्थान , दोपहर भोजन-प्रसादी अट्ठा में रात्रि सत्संग एवं भोजन-प्रसादी संतिपनी स्कूल , टटल देवी (सोंडवा) में , 20 दिसंबर 2025: धार जिले के कवडा के लिए प्रस्थान ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने जानकारी दी कि दादागुरु का आशीर्वाद लेने के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद अनीता नागरसिंह चौहान तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत मथवाड पहुँचकर दादा गुरु का आशीर्वाद लेगे , आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर मां नर्मदा की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के इस महाअभियान को सशक्त करें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top