• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही , 109 महिलाए नशबंदी के लिए सुबह 10 बजे से बैठी रही , शाम 6 बजे शुरू हुए आपरेशन ।

आलीराजपुर – अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही , 109 महिलाए नशबंदी के लिए सुबह 10 बजे से बैठी रही , शाम 6 बजे शुरू हुए आपरेशन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
सुनिए वीडियो

आलीराजपुर – सिविल अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं को शनिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलेभर से करीब 109 महिलाएं ऑपरेशन करवाने के लिए सुबह 9 बजे अपने छोटे बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची थीं , अस्पताल प्रबंधन द्वारा शाम 5 बजे तक ऑपरेशन की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी , ऑपरेशन के लिए बड़वानी से एक सर्जन को बुलाया गया, जिन्होंने शाम 5:30 बजे के बाद प्रक्रिया शुरू की , नसबंदी ऑपरेशन से पहले मरीजों को खाने-पीने की अनुमति नहीं होती , जिसके कारण ये महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रहीं। शाम 6 बजे ऑपरेशन शुरू होने के बाद, कई महिलाएं रात के अंधेरे में अपनी व्यवस्था से बाइक पर सवार होकर घर जाने को मजबूर हुईं , परिजनों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से आने और किराए का खर्च उठाने के बावजूद ऑपरेशन में देरी से उन्हें आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top