• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली अधिकारीयों की बैठक , विद्यालय व छात्रावास निरीक्षण के बाद अनिवार्य रूप से रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली अधिकारीयों की बैठक , विद्यालय व छात्रावास निरीक्षण के बाद अनिवार्य रूप से रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय आलीराजपुर में समय-सीमा (टी.एल) पत्रों के निराकरण एवं अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई  , बैठक में हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा , कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन बिंदुओं की समीक्षा , छात्रावास निरीक्षण रिपोर्ट एवं उस पर की गई कार्यवाही , माननीय सांसद एवं विधायकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों , न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई , बैठक में कलेक्टर माथुर ने सीएम हेल्पलाइन की नॉन-अटेंडेंट शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें , कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि छात्रावासों में निवासरत बच्चों के लिए हेल्दी डाइट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं , ताकि बच्चे उसका पालन कर सकें , साथ ही सभी छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीबी स्क्रीनिंग की समय-समय पर समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर अनिवार्य रूप से निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय भेजने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्रावास में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी , एसी ट्राइबल को निर्देशित किया गया कि सभी छात्रावासों में सप्ताह में एक दिवस मिलेट्स से बना भोजन अनिवार्य रूप से दिया जाए। साथ ही शिक्षकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने एवं अनुपालन न होने पर कदाचरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top