• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – पुलिस का अवैध शराब तस्‍करी पर बडा प्रहार , कोतवाली पुलिस द्वारा 13,51,680 रूपये की अवैध शराब एवं वाहन सहित जब्त ।

आलीराजपुर – पुलिस का अवैध शराब तस्‍करी पर बडा प्रहार , कोतवाली पुलिस द्वारा 13,51,680 रूपये की अवैध शराब एवं वाहन सहित जब्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के नेतृत्व में आलीराजपुर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है , पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की थी , इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब के परिवहन , भंडारण और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों तथा अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम कदम उठाए जाएँ और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए , इन निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए बडी मात्रा में अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है , दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस बल कस्बा एवं देहात क्षेत्र में भ्रमण पर था , इस दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप मेक्स वाहन , जिसके सामने वाले कांच पर अंग्रेजी में “JAY BABARI” अंकित है, ग्राम इन्दरसिंह की चौकी पानवई फलिया नाले के पास से अवैध शराब भरकर परिवहन कर रही है , मुखबिर सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई , कुछ समय पश्चात संदिग्ध वाहन आते दिखाई देने पर उसे रोका गया , जिस पर वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा , जिसे पुलिस बल की सहायता से मौके पर ही पकड़ लिया गया , पूछताछ में उसने अपना नाम समीर पिता मुनीर मोहम्मद , उम्र 42 वर्ष, निवासी शिवाजी मार्ग, डॉन बॉस्को रोड, अलीराजपुर बताया , वाहन की प्रारंभिक तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गईं , आरोपी से शराब के परिवहन एवं विक्रय के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जो उसके पास नहीं होना पाया गया। आरोपी एवं वाहन को थाना कोतवाली लाया गया , थाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए वाहन में भरी कुल 157 पेटी अवैध बीयर शराब की गिनती की गई, जिसमें कुल 1884 बल्क लीटर शराब पाई गई। जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत ₹ 4,51,680/- है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप मेक्स वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,00,000/- है, को भी विधिवत जप्त किया गया , इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹ 13,51,680/-  है , आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के अंतर्गत थाना कोतवाली अलीराजपुर में अपराध क्रमांक 554/25 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण अनुसंधान मे लिया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top