• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वालपुर सरपंच जयपाल सिंह खरत के प्रयासों से , वालपुर में शुरू हुआ आधार कार्ड सेंटर ।

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वालपुर सरपंच जयपाल सिंह खरत के प्रयासों से , वालपुर में शुरू हुआ आधार कार्ड सेंटर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वालपुर सरपंच जयपालसिंह खरत के प्रयासों से वालपुर में शुरू हुआ आधार कार्ड सेंटर , वालपुर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और सुविधा का अवसर रहा , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत वालपुर के सरपंच जयपालसिंह खरत द्वारा शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय , वालपुर परिसर में आधार कार्ड सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया , इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री खुमानसिंह मंडलोई , लोकेश राठौड़ , बेनी सोलंकी , विक्रम, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे , नवस्थापित आधार कार्ड सेंटर के प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को आधार से संबंधित कार्यों जैसे नए आधार पंजीयन , सुधार एवं अपडेट के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय, श्रम और आर्थिक खर्च की बचत होगी , यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है , शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सरपंच जयपालसिंह खरत ने कहा कि ग्राम पंचायत निरंतर जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है और भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी , क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top