• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – उमराली एकलव्य हॉस्टल के छात्र / छात्राएं कलेक्टर से मिलने पैदल निकले , प्राचार्य और टीचर की तानाशाही से नाराज , सुचना मिलते ही सांसद चौहान और जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मोके पर पहुँचे , प्राचार्य भोपाल अटैच ।

आलीराजपुर – उमराली एकलव्य हॉस्टल के छात्र / छात्राएं कलेक्टर से मिलने पैदल निकले , प्राचार्य और टीचर की तानाशाही से नाराज , सुचना मिलते ही सांसद चौहान और जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मोके पर पहुँचे , प्राचार्य भोपाल अटैच ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के एकलव्य उमराली हॉस्टल में प्राचार्य शिक्षकों और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है , इससे पहले भी बच्चों ने हॉस्टल परिसर में शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया था , छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं , जिसकी शिकायतें बार-बार की गईं , लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई , इसी अनदेखी से नाराज़ होकर हॉस्टल के सभी छात्र / छात्राएं आज कलेक्टर कार्यलय की और निकल पड़े जैसे ही इसकी सुचना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को लगी तो सांसद अनीता चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत मोके पर पहुँचे और छात्र छात्राओं को समझाया , सांसद चौहान ने फोन लगाकर मंत्री नागर सिंह चौहान की बात छात्र छात्राओं से करवाई एवं उन्हें बताया गया की प्राचार्य को हटा कर भोपाल अटैच कर दिया गया है , बच्चों क़ा कहना है की प्रिंसिपल के साथ साथ उन शिक्षकों को भी हटाया जाए जो हमें परेशान करते है , कलेक्टर नीतू माथुर मोके पर पहुंची एवं बच्चों से बात की कलेक्टर ने शिकायती 3 अन्य शिक्षकों को कलेक्टर कार्यलय अटैच किया है , एवं सभी बच्चों को वापस भेज दिया गया है , मामले की गंभीरता को देखते हुए एकलव्य उमराली की प्राचार्य नीलम भारती को आलीराजपुर जिले से हटाते हुए भोपाल अटैच कर दिया गया है , बच्चों के आंदोलन के बाद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने प्राचार्य तथा उनके तीनों सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को पत्र सौंपा था , वहीं कलेक्टर आलीराजपुर द्वारा भी पूरे मामले की जांच कर प्राचार्य एवं उनके सहयोगियों को हटाने के संबंध में भोपाल पत्र लिखा गया था , इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग आयुक्त भोपाल द्वारा भी दिल्ली पत्र लिखकर प्राचार्य को प्रदेश से बाहर भेजने का उल्लेख किया गया था ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top