• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – ई-टोकन से किसानों को अब घर बैठे मिलेगी खाद , जिले में नई उर्वरक वितरण प्रणाली 15 जनवरी से होगी लागू ।

आलीराजपुर – ई-टोकन से किसानों को अब घर बैठे मिलेगी खाद , जिले में नई उर्वरक वितरण प्रणाली 15 जनवरी से होगी लागू ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के किसानों को अब खाद लेने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा , शासन के निर्देशानुसार 15 जनवरी 2026 से ई-टोकन और नई उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है , जिसके तहत किसान अपने मोबाइल से ही ई-टोकन जारी कर अपनी सुविधा अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे , उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने बताया कि जिले में कुल 231 उर्वरक विक्रेता हैं और सीजन में कई बार भीड़ के कारण किसानों को असुविधा होती है। नई प्रणाली के लागू होने से अब यह समस्या दूर होगी , किसान वेबसाइट पर जाकर या दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आधार नंबर व ओटीपी से लॉग-इन कर सकेंगे , लॉग-इन करते ही उनकी फार्मर आईडी के माध्यम से एग्रीस्टेक से कृषि भूमि का विवरण स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा , इसके बाद किसान बोई गई फसल का चयन करेंगे और उसके अनुरूप उर्वरक का विकल्प चुनेंगे , भूमि के अनुसार उर्वरक की पात्र मात्रा अपने-आप प्रदर्शित हो जाएगी ,  किसान अपनी सुविधा से किसी भी उर्वरक विक्रेता जैसे समिति , एमपी एग्रो , मार्कफेड गोदाम या निजी विक्रेताका चयन कर ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे , ई-टोकन मिलने के बाद तीन दिनों के भीतर चयनित विक्रेता से खाद खरीदी जा सकेगी। ई-टोकन की वैधता तीन दिवस होगी, जिसके बाद वह स्वतः निरस्त हो जाएगा , यदि पूरी मात्रा एक बार में नहीं ली गई हो, तो किसान शेष मात्रा के लिए नया ई-टोकन फिर से जारी कर सकेंगे। आगे उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन के लिए 6 जनवरी को एमपी एग्रो के मैदानी अमले को प्रशिक्षण दिया गया जबकि 7 जनवरी को निजी उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय में प्रशिक्षित किया गया , उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर अपनी फार्मर आईडी, एग्रीस्टेक में शेष खसरों की एंट्री और ई केवाईसी जल्द से जल्द पूर्ण करवा लें , ताकि नई प्रणाली के तहत उन्हें उनकी पूरी कृषि भूमि के अनुसार आसानी से उर्वरक मिल सके ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top