• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – युवा दिवस के अवसर पर , युवा रक्तदान समिति छकतला ने शिविर का आयोजन किया , जिसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।

आलीराजपुर – युवा दिवस के अवसर पर , युवा रक्तदान समिति छकतला ने शिविर का आयोजन किया , जिसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – रक्तदान शिविर युवा समिति छकतला द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमे रक्तवीर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ठीक इसी प्रकार भी ग्रामीण क्षेत्र से और छकतला नगर से लोगो ने हिस्सा लिया जिसमे महिलाओं ने भी हिस्सा लिया साथ ही पास गुजरात के गांव रेंदा के युवाओं ने रक्तदान किया , रक्तदान शिविर से काफ़ी उत्साह देखने को मिला युवाओं को समिति के सदस्य निलेश सस्तिया ने बताया कि अधिकांश मरीज गुजरात जाते हैं , छोटाउदेपुर , बोडेली , पुनियावाट,बड़ौदा जिनको रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती गर्भवती महिला हो या सिकलसेल पीड़ित मरीज या एक्सीडेंट के समय ब्लड की ज़रूरत होती , जिसके चलते इन्दु ब्लड बैंक बोडेली को बुलाकर रक्त निकाला गया , समिति के सदस्य राहुल भयड़िया ने बताया कि रक्त देने से कोई कमी नहीं आती है , युवा कई बार रक्त देने से पीछे हट जाते हैं तो यह उनकी गलत फहमी है हमको निडर होकर रक्तदान करना चाहिए जिससे कई फायदे है ,
सामाजिक कार्यकर्ता कादुसिंग डूडवे ने बताया की यह शिविर हम प्रतिवर्ष छकतला सहित पूरे जिले भर में करते रहते है हमारा उद्देश्य युवाओ में सकारात्मक सोच बने और जन जन तक रक्त की जागरूकता बड़े इस नाते हम विगत 15 साल से कार्यरत हैं , जिसका हमको परिणाम भी देखने को मिल रहा है अभी तक जिले में ग्रामीण क्षेत्र से 7 हज़ार से अधिक युवाओं को रक्तदान करवा चुके हैं , शिविर के दौरान जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयड़िया , आमला सरपंच गोविंद अवासिया , करण डोडवा , मनोज जूक्टिया,विजय जॉक्टॉया , ईकू बामनीय ,परमानन्द भादलीया , नवीन आवासीया , सोहन मोरी , ब्रजेस श्री वास्तव ,पीयूष वाणी , लाला कहार , इस शिविर में DEO , PWD विभाग के अधिकारी कुंदन मंडलोई ने भी अमूल्य रक्त दान किया,गुजरात से अजय भाई संजय भाई , अमित भाई राठवा का सहयोग रहा और अनेकों कार्यकर्ता ओ का शिविर को सफल बनाने में योगदान रहा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top