• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने , छात्रावास का किया औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने , छात्रावास का किया औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, आलीराजपुर का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा , स्वास्थ्य , शौचालय , भोजन व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बालिकाओं से पढ़ाई, नियमित भोजन , स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना , उन्होंने छात्रावास परिसर , रसोईघर , शौचालय एवं आवासीय कक्षों का भी अवलोकन किया , साथ ही बालिकाओं के साथ बैठ कर भोजन भी किया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान को निर्देशित किया कि छात्राओं को शासन के निर्देशानुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन , स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधा सुनिश्चित की जाए , साथ ही छात्रावास की साफ-सफाई , स्वास्थ्य परीक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए , इस दौरान उन्होंने बालिका को भविष्य में अपने लक्ष्य प्राप्त के लिए सलाह दी ओर शुभकामनाएं दी , कलेक्टर ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित , स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top