• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया विद्युत डीपी लोकार्पण , खिले ग्रामीणों के चेहरे ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया विद्युत डीपी लोकार्पण , खिले ग्रामीणों के चेहरे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश की मोहन यादव जी की सरकार दोनों भाजपा सरकार निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में वो हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसकी ग्रामीणों को आवश्यकता है । आपके क्षेत्र में नर्मदा जी का पानी लाने वाले बड़े बड़े पाइप लाइन डालने के लिए किस गति से काम चल रहा है , वो आप सभी देख रहे हैं , पर्याप्त पानी के साथ अच्छे वॉल्टेज के साथ बिजली होने से खेती किसानी कार्य में सिंचाई बेहतर होगी , जिससे फसल बढ़ेगी और इसी से ग्राम वासियों को आर्थिक लाभ बढ़ेगा, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और इसी से ग्राम भी आत्मनिर्भर बनेगा , यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा ग्राम उमराली के नाचनखली फलिया में विद्युत डीपी लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों से कही , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया की ग्राम उमराली के सुदूर पहाड़ियों के बीच बसे नाचनखली फलिया में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामवासियों की मांग पर विद्युतीकरण कार्य करवाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण विद्युत वॉल्टेज संबंधित समस्या से निजात पा सके , जिसके चलते वहां 5 लाख 90 हजार की लागत से विद्युत डीपी लगाई गई , कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वारा उक्त विद्युत डीपी का लोकार्पण कर ग्राम वासियों को विद्युत वॉल्टेज संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलवाया , इस डीपी के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई और अधिक सुचारू एवं स्थिर होगी, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्याओं से राहत मिलेगी , कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , उमराली सरपंच सरला खरत , मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत , गुलाब रावत , राकेश खरत , रामसिंह डावर, सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top