• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – चांदपुर पुलिस की कार्यवाही , हरी सब्जियों की आड़ ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी ।

आलीराजपुर – चांदपुर पुलिस की कार्यवाही , हरी सब्जियों की आड़ ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – चादपुर पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्यवाही की गई है ,  कार्यवाही मे पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिंद्रा पिकअप वाहन से बडी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है, जिसे सब्जियों के नीचे विशेष रूप से निर्मित गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था , घटना का संक्षिप्त विवरण , दिनांक 28.01.2026 को थाना चाँदपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अलीराजपुर की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (क्रमांक GJ-34-T-3646) अवैध शराब लेकर चाँदपुर की ओर आ रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के द्वारा टीम तैयार कर नाकेबंदी की कार्यवाही की गई , नाकेबंदी की कार्यवाही के दौरान ही एक संदिग्ध वाहन के आने पर उसे रोका गया , चालक ने अपना नाम गमजी पिता चुनिया वास्कले (निवासी ग्राम चौहजी) बताया , प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने वाहन में हरी सब्जियां लदी होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया , संदेह होने पर जब वाहन को थाना परिसर में लाकर सूक्ष्मता से जांच की गई, तो सब्जियों के नीचे बॉडी में एक विशेष गुप्त बॉक्स (केबिन) बना हुआ पाया गया , बॉक्स खोलने पर उसमें से निम्नलिखित अवैध शराब बरामद की गई , रॉयल चैलेंज व्हिस्की 16 पेटी (कुल 138.240 बल्क लीटर) – कीमत ₹1,99,680/- किंगफिशर बियर14 पेटी (कुल 168 बल्क लीटर) – कीमत ₹53,760/- बडवाइजर बियर: 20 पेटी (कुल 240 बल्क लीटर) – कीमत ₹1,10,400/- वाहन व अन्य सामग्री : महिंद्रा पिकअप (कीमत ₹9,00,000/-) एवं ₹50,000/- मूल्य की हरी सब्जियां , कुल जब्त मशरुका की कीमत: ₹13,13,840/- (तेरह लाख तेरह हजार आठ सौ चालीस रुपये) आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत अपराध क्रमांक 10/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीप चंदेल, सउनि मधुराजसिंह कुशवाह (कार्यवाही अधिकारी) , सउनि रमेश अलावा , प्रआर गरवरसिंह नायक , प्रआर निलेश पाल , आर. सुनील, आर. धर्मेंद्र एवं आर. पुष्पेंद्र का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top