• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने , 25 करोड़ 91 लाख से बनने वाली दो सड़कों का किया भूमिपूजन ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने , 25 करोड़ 91 लाख से बनने वाली दो सड़कों का किया भूमिपूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत के लिए विकसित ग्राम और आत्मनिर्भर ग्राम होना जरूरी है । ग्राम को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं होना अनिवार्य है ओर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुझे साफ साफ कहा है कि आलीराजपुर जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र को विकसित और आत्मनिर्भर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी आप काम बताओ मैं हमारी भाजपा सरकार उस काम को पूरा करवाएंगी । यह बात आज जिले में भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा गुरुवार को 25 करोड़ 91 लाख 89 हजार लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि विकासखंड आलीराजपुर के अंतर्गत ग्राम बड़दला क्यारा फलिया से ग्राम डाबड़ी तक 7.70 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत ₹12 करोड़ 62 लाख 76 हजार है , यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करेगी , वहीं विकासखंड सोंडवा के अंतर्गत ग्राम फड़तला मिडिल स्कूल से थोड़ सिंधी होते हुए नेवा माता मंदिर (फड़तला) तक 9.50 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया गया , जिस पर 13 करोड़ 29 लाख 13 हजार की लागत आएगी । यह दोनों मार्ग धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

फोटो 2

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामों के सर्वांगीण विकास को नई गति प्राप्त होगी , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है , सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं , बल्कि ये शिक्षा, स्वास्थ्य , व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करती हैं । इन सड़कों के निर्माण से ग्राम आत्मनिर्भर बनेंगे , स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंच मिलेगी तथा ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी , उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गांव, गरीब और किसान के हित में कार्य कर रही है । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे , ग्रामीणों ने सड़क स्वीकृति एवं भूमिपूजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार एवं कैबिनेट मंत्री का आभार जताया , कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक माधोसिंह डावर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया , आजाद नगर मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा , वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत सहित कई सरपंच , जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top