• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्राएं सड़क पर उतरी , कलेक्टर से मिलने पैदल निकली , कलेक्टर माथुर की समझाईस के बाद लोटी छात्राएं ।

आलीराजपुर – प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्राएं सड़क पर उतरी , कलेक्टर से मिलने पैदल निकली , कलेक्टर माथुर की समझाईस के बाद लोटी छात्राएं ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले के ग्राम आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्राचार्य की कथित मनमानी , तानाशाही रवैये और संस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर आए , छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से वे प्राचार्य की कार्यप्रणाली से परेशान हैं , लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही , इसी आक्रोश के चलते विद्यार्थी ग्राम आम्बुआ से आलीराजपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च के लिए निकल पड़े , छात्रों की मुख्य मांग है कि वर्तमान प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और विद्यालय की स्थिति में सुधार किया जाए , सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया । रास्ते में एसडीएम तपिश पांडे ने छात्रों को रोककर समझाइश देने का प्रयास किया और उन्हें वापस लौटने की अपील की , लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे और कलेक्टर से सीधे मुलाकात की जिद पर आगे बढ़ गए , जैसे ही एसडीएम ने कलेक्टर को यह घटनाक्रम बताया तो कलेक्टर नीतू माथुर स्थल पर पहुंची एवं बच्चों से बात की एवं जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही , कलेक्टर ने सभी छात्राओं को बसों बुलवाकर सुरक्षित स्कुल पहुंचाया ।

कलेक्टर नीतू माथुर :- बच्चों की बात सुनी , उनके द्वारा प्राचार्य की शिकायत बताई गईं , तत्काल एसडीएम तपीश पांडे की अध्यक्षता मे जांच दल बनाकर जांच करवाई जाएगी , किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top