• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी एसडीएम एवं खाद्य विभाग को दिए कड़े निर्देश , जिले भर मे चलेगा जांच अभियान , खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी एसडीएम एवं खाद्य विभाग को दिए कड़े निर्देश , जिले भर मे चलेगा जांच अभियान , खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले में आगामी भगोरिया , होली तथा अन्य त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने कहा है कि त्योहारों के दौरान आम उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यप्रद एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है । उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों में अधिक खपत होने वाले खाद्य पदार्थों जैसे दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मावा , मिठाई, घी , तेल , मसाले , ड्राय फ्रूट , चॉकलेट , बिस्किट , नमकीन , सेलीब्रेशन पैक एवं कोल्ड ड्रिंक्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं , कलेक्टर माथुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए । खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करें । इस अभियान के तहत अधिक से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका होने पर नमूने ले कर जांच करना सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित खाद्य पदार्थ को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर स्थानों पर खाद्य निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत संबंधित कारोबारकर्ताओं को सुधार सूचना जारी कर आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं , कलेक्टर माथुर ने संबंधित समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई से जिला मुख्यालय को अवगत कराना भी सुनिश्चित करें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top