• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारिया अंतिम चरणों मे , कलेक्टर माथुर सहित आला अधिकारीयों ने सभा स्थल , हेलीपेड , मेला स्थल का किया निरिक्षण ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारिया अंतिम चरणों मे , कलेक्टर माथुर सहित आला अधिकारीयों ने सभा स्थल , हेलीपेड , मेला स्थल का किया निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर 27 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चंद्र शेखर आजाद नगर (भाबरा) में प्रस्तावित आगमन है । इसके साथ ही वह उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया पर्व में भी शामिल होंगे । मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अब अंतिम चरण मे है । आज कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया की संयुक्त टीम ने भाबरा पहुंचकर हेलिपैड , आजाद कुटिया , सभा स्थल एवं रोड शो मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया । अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच , बैठक व्यवस्था , निकासी द्वार , पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ,  नगर पालिका अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा यातायात पुलिस को वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देशित किया गया । साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं हेलिपैड पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए , निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम , उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र बघेल , निधि मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top