• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कल 171.19 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे , केबिनेट मंत्री चौहान ने अधिकारीयों के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था का निरिक्षण किया ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कल 171.19 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे , केबिनेट मंत्री चौहान ने अधिकारीयों के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था का निरिक्षण किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वें शहादत दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले के प्रवास पर रहेंगे , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर ने कार्यक्रम स्थल , सभा स्थल की व्यवस्था का निरिक्षण किया , मुख्यमंत्री सर्वप्रथम आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । इसके उपरांत मुख्य कार्यक्रम मण्डी प्रांगण, चन्द्रशेखर आजाद नगर में आयोजित होगा , जहां मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे ।

मुख्यमंत्री 171.19 करोड़ रुपये की लागत के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे :-  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर-कमलों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 79.92 करोड़ रुपये लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण तथा 119.02 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 171.19 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को जिलेवासियों को समर्पित किया जाएगा , जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त किया जाएगा । 

उदयगढ़ भगोरिया में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव :-  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उदयगढ़ में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव में सम्मिलित होंगे । मुख्यमंत्री उत्सव स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देंगे , लोक संस्कृति का अवलोकन करेंगे तथा जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top