• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया जिले के छकतला भगोरिया में हुए शामिल , जनजातीय नृत्य दलों के साथ थिरके कलेक्टर और एसपी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया जिले के छकतला भगोरिया में हुए शामिल , जनजातीय नृत्य दलों के साथ थिरके कलेक्टर और एसपी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले के छकतला में आयोजित आदिवासी लोकपर्व भगोरिया में कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सहभागिता की । इस दौरान उन्होंने पारंपरिक साफा बंधवाया । साथ ही जनजातीय संस्कृति के तीर कमान को भी धारण किया । उन्होंने भगोरिया मेले में सजी वस्तुओं की दुकानों,झुलो को देखा । उन्होंने पारंपरिक वादक ढोल-मांदल की गूंज और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियों को नृत्य करते हुए देखा,जिससे उनका हृदय  हर्षोल्लास से भर गया। इन नृत्य दलों में संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन से आए नृत्य दल में सर्वप्रथम धार के भील जनजातीय नृत्य दल श्री राहुल भाबर एवं साथी द्वारा रोमांच से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किया । जिससे भगोरिया मेले में शामिल समस्त जन का ध्यान अपनी और खींचा । इसके पश्चात छिंदवाड़ा से भारिया जनजातीय का भडम नृत्य श्री मोजीलाल डाडोलियां एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया,इसके उपरांत हरदा से कोरकू जनजातीय नृत्य श्री गोपाल कोरकू एवं साथी द्वारा किया गया । कलेक्टर नीतू माथुर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया एवं समस्त प्रशासनिक अमले नृत्य दलों के साथ नृत्य कर भगोरिया महोत्सव का आनंद लिया । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने  मांडल की थाप के साथ थाली का वादन किया साथ ही जनजातीय संस्कृति से बना पारंपरिक रुमाल हाथ में लिए नृत्य दलों के साथ थिरकी । उन्होंने कलाकारों को सम्मानित भी किया , इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि भगोरिया जनजातीय समाज का एक अद्भुत त्यौहार है,यह सब रंग बिरंगी पारंपरिक परिधानों में आकर बड़े ही हर्ष और उमंग से नृत्य करते है जो पूरे माहौल को खुशनुमा बना देता है । यह सिर्फ उत्सव नहीं जनजातीय संस्कृति की पहचान है और मुझे इस संस्कृति को करीब से अनुभत करने का अवसर मिला । मांडल , ढोल एवं अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर कुर्ता कुर्राटियों के साथ लोकनृत्य करते जनजातीय समाज, सामूहिक उल्लास और आपसी मेल-जोल ने भगोरिया के माहौल को जीवंत एवं स्मरणीय बना दिया , इस दौरान छकतला सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग भगोरिया उत्सव में टोलिया ने नाचते हुए शामिल हुए। इससे पूरा वातावरण लोकसंस्कृति और उल्लास से भर गया । कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और आपसी मेल-मिलाप मुख्य आकर्षण रहे , इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , एसडीओपी , तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top